पंजाबी युवक का अमरीका में गोली मारकर किया कत्ल, 1 साल पहले ही गया था विदेश

punjabkesari.in Saturday, Sep 04, 2021 - 04:52 PM (IST)

इंडियाना(राज गोगना): बीते दिनों अमरीका के इंडियाना के शहर मनसी में गैस स्टेशन पर काम करने वाले पंजाबी मूल के युवक को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रणजीत सिंह (26) के तौर पर हुई।

जानकारी के अनुसार, गैस स्टेशन से काम करके रणजीत जब अपने घर वापस लौट रहा था तो साउथ मेडिसन स्ट्रीट पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। रणजीत पटियाला के गांव माणकपुर खेड़ा का रहने वाला था। वह रोजी-रोटी के लिए एक साल पहले ही अमरीका गया था। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Content Writer

Sunita sarangal