बड़ी वारदात: अकाली नेता और पूर्व सरपंच का कत्ल, नहर में से मिली लाश

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2020 - 12:27 PM (IST)

संगरूर: पंजाब में बढ़ते क्राइम रेट का ग्राफ प्रशासन की चौकसी पर सवाल खड़े कर रहा है। मिली जानकारी अनुसार लहरागागा में प्राॅपर्टी डीलर का काम करने वाले पूर्व सरपंच और शिरोमणि अकाली दल(ब) के जिला सीनियर उप प्रधान जत्थेदार दलवीर सिंह की लाश नहर से बरामद हुई।

मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता के पास गुरदीप सिंह का फोन आया था। इसके बाद वह बाइक से गुरदीप सिंह के पास चले गए, इसके बाद वापस नहीं अाए। उसके अगले दिन उन्हें इस बारे में पता चला। लाश पर कई गंभीर चोटों के निशान भी मिले है जिसको देख पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक का बेटा एसजीपीसी प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल का ड्राइवर है।

Tania pathak