मामूली बहस के बाद नाबालिग लड़कों ने पार की सभी हदें, ऐसे लिया बदला कि सुन कांप जाएगी रुह

punjabkesari.in Wednesday, Nov 22, 2023 - 01:19 PM (IST)

जीरकपुर : बलटाना में नाबालिग लड़कों ने मिलकर रंजिश के तहत एक युवक के सिर पर डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान बलटाना के गोविंद विहार के रहने वाले विजय के रुप में हुई है। वह मूल रूप से यू.पी. का रहने वाला था। वहीं पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उन्हें बाल सुधार घर भेजने के आदेश दिए गए हैं। 

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। मृतक घरों में पी.वी.सी. का काम करता था। मृतक की बड़ी बहन और भाई मौत की खबर सुनते ही सदमे में है। बलटाना चौकी इंचार्ज जश्नप्रीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

मोमोज वाले स्टाल से चाकू लेकर काट दी जीभ

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि वह बलटाना की गोविंद विहार कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। बीते दिन हरमिलाप नगर रेलवे फाटक के पास विजय की कुछ लड़कों से बहस हो गई थी। वहां लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करवाया। वहां दूसरे गुट के लड़के विजय से रंजिश रखने लगे। सोमवार देर शाम विजय वधावा नगर मार्केट में मोमोज खाने जा रहा था। मोमोज बेचने वाला आरोपी लड़कों का साथी निकला और उसने उन्हें बुलाया। आरोपियों ने उसे लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इनमें से एक लड़के ने मोमो के ठेले पर रखे चाकू से विजय की जीभ पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय बेहोश हो तो लड़के फरार गए। जब विजय घर नहीं पहुंचा तो परिजन तलाश करते हुए पहुंचे और खून से लथपथ हालत में विजय को अस्पताल ले गए। वहां रात 2.30 बजे उसकी मौत हो गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here\

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash