इश्क में अंधी मां ने आशिक के साथ मिलकर बेटे का किया कत्ल, जगंल में फेंका शव

punjabkesari.in Saturday, Dec 28, 2019 - 04:08 PM (IST)

पठानकोट/इन्दौर(धर्मेंद्र ठाकुर): नाजायज संबंधों के चलते एक कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 7 वर्षीय बच्चे का कत्ल कर दिया। जानकारी देते बच्चे के पिता बलवंत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रिश्ते में लगते भाई सेवा सिंह के नाजायज सम्बन्ध हैं।

उसके 7 वर्षीय बेटे युद्धवीर ने उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके चलते उन दोनों ने मिलकर बीती रात युद्धवीर का गला घोंट कर कत्ल कर दिया और लाश को जंगलों में फेंक दिया। पुलिस ने बच्चे के पिता के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जब उनके पास से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उन्होंने अपना आरोप कबूल कर लिया।  

Vaneet