पंजाब में बड़ी वारदात, गोलियों से भून दिया व्यक्ति

punjabkesari.in Thursday, May 04, 2023 - 12:06 PM (IST)

पटियाला(पंजौला): पटियाला में बड़ी वारदात होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार नाभा रोड पर दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोलियों से भून दिया गया। 5 गोलियां मार कर उसका कत्ल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक दर्शन सिंगला की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है। वह सरकारी दफ्तरों का ठेका लेने का काम करता था। 2 गोलियां उसके सिर में, 2 पीठ पर जबकि 1 गोली उसके बगल में लगी है। 

जानकारी के अनुसार आज नाभा रोड पर दर्शन अपने बेटे के साथ अपने दफ्तर में पहुंचते हैं। तब एक हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पर पहुंचता है और 5 गोलियां मार कर उसका कत्ल कर देता है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके वाली घटना पर पहुंच चुका है और जांच की जा रही है कि आखिरकार इस हत्या का कारण क्या था। मृतक के शव को मोर्चरी में रखा गया है जहां पर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal