किसान नेता के बेटे का विदेश में गोलियां मार कर कत्ल, सदमे में परिवार

punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2023 - 11:37 AM (IST)

जीरा: जीरा के रहने वाले पंजाबी युवक का मनीला में गोलियां मार कर कत्ल कर देने की खबर मिली है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता पूर्ण सिंह सेखों निवासी गांव बल्ल तहसील जीरा के नजदीक (फतेहगढ़ पंजतूर) को उस समृय गहरा सदमा लगा, जब उनके जवान बेटे भोलू सेखों का मनीला में गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। 

गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी इस गांव के एक युवक भगवंत सिंह का मनीला में कत्ल कर दिया गया था, जोकि भोलू सेखों का करीबी था। मिली जानकारी के अनुसार भोलू 4 साल पहले मनीला गया था। मृतक का एक भाई भी मनीला में है। दोनों भाई फाइनांस का काम करते थे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक भोलू गत रात खाना लेने के लिए बाजार गया था, जहां उसका गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। भोलू ने अपने करीबी भगवंत सिंह का टैटू अपनी बाजू पर बनवाया हुआ था। उसे ख्याल भी नहीं होगा कि उसका भी भगवंत सिंह की तरह कत्ल हो जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते कांग्रेसी नेता राजविंदर सिंह कड़ाहे वाला ने कहा कि मनीला में युवकों के कत्ल हो रहे हैं। वहां के प्रशासन को इस संबंधी ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि पंजाबी युवकों के कत्ल रोके जा सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal