घर की Basement में खून से लथपथ मिला महिला का शव, फैली सनसनी

punjabkesari.in Thursday, Sep 07, 2023 - 07:12 PM (IST)

खन्ना : पायल में एक घर की बेसमैंट में महिला लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान रंजीत कौर (43 वर्षीय) के रूप में हुई है, जिसका पति इटली व एक बेटा कनाडा व दूसरा पुर्तगाल में रहता है। बताया जा रहा है कि महिला घर पर अकेली रहती थी। 2-3 दिन से उसका फोन बंद आ रहा था, जिसके चलते उसके बेटे ने अपने दोस्त को घर भेजा। इस दौरान युवक ने बेसमेंट में महिला का लहूलुहान शव देखा तो दंग रह गया। इसके बाद उसने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस व परिवार के सदस्यों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं परिवार के सदस्य भी वीरवार को यहां पर पहुंच गए।

आरोपियों द्वारा महिला की हत्या के बाद उसके फोन से पति व बेटों को धमकियां भी दी गई हैं और घर की दीवार पर महिला के जेठ का नाम लिखकर नीचे लिखा कि कत्ल कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का जेठ किसी केस में लुधियाना की जेल में बंद है, जिसे जल्द ही पूछताछ के लिए  प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। विदेश से पहुंचे परिवार ने बताया कि घर का काफी सामान गायब है और महिला का फोन भी आरोपी साथ ले गए। आरोपियों ने सिम बंद कर व्हाट्सएप से फोन करके धमकियां दी गई है और कहा कि हत्या तो करवा दी है अब संस्कार बताओ कब करवाना है।

बताया जा रहा है कि महिला अपने घर पर अकेली रहती थी, अगले महीने उसने अपने बेटे के पास कनाडा जाना था। उन्होंने अपने घर के नीचे दुकानें किराए पर भी दे रखी हुई हैं। पुलिस ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला के शव का पोस्टमार्ट होने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini