युवक का गोलियां मार कर कत्ल, शव खेतों से बरामद

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 01:51 PM (IST)

अमृतसर(अरुण): अमृतसर में एक युवक का गोली मार कर कत्ल कर दिया। पुलिस को शव खेतों से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रमुख सब-इंस्पेक्टर निशान सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 साल लग रही है, जिसकी पीठ पर गोली लगी है। पुलिस ने अंधे कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे ए.डी.सी.पी. हरपाल सिंह ने बताया कि शव शिनाख्त के लिए 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को भी बारीकी से जांच रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sunita sarangal