गुज्जर ने अपने ही करिंदे का कत्ल कर शव 10 फीट गड्‌ढे में दबाया

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2020 - 12:44 PM (IST)

दसूहा(झावर): दसूहा-संसारपुर मार्ग गांव पनवां निकट गुरुद्वारा देहलां साहिब जो आलीशान कोठी में रह रहे गुज्जर द्वारा अपने ही करिंदे की हत्या किए जाने के बाद शव करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया। एस.एम.पी. होशियारपुर नवजोत सिंह माहल एव. डी.एस.पी. दसूहा मनीष कुमार को मुखबर खास से सूचना के बाद जमीन को खोदा गया तथा शव को बरामद किया गया। 

डी.एस.पी. दसूहा मनीष कुमार थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि गुज्जर मसरदीन उर्फ मूसा के पास एक रंजीत सिंह नाम का व्यक्ति इसके पास कार्य करता था तथा व्यक्ति साथियां गुज्जर अक्सर मारपीट करता रहता था तथा उसने इसका कत्ल करने के बाद शव को खुर्द बुर्द करने के लिए शव को जमीन में दफना दिया। उन्होंने कहा कि कत्ल से बनते पूरे कार्य कातिल को पकड़ने के बाद ही पता चल सकेंगे तथा कातिल मसरदीन उर्फ मूसा गत रात्रि में ही अपने परिवार सहित फरार होने में सफल हो गया। 

उसको पकड़ने के लिए अलग-अलग पुलिस पार्टियां भेजी गई है। इस संबंधी तो सुबह थाना में धारा 302, 201, 120बी आई.पी.सी. तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि कातिल को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस नौजवान से यह गुज्जर मवेशियां का गोबर उठाने के साथ अन्य कार्य भी करता था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News