पत्नी और 10 महीने की बेटी को दी  रूंह कंपा देने वाली मौत, ऐसे हुआ Love Story का अंत

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 10:01 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब: फतहगढ़ साहिब के सरहिंद में पत्नी और 10 महीने की मासूम बच्ची को पेट्रोल डाल कर जलाने वाले पति को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। कथित आरोपी को आंध्रा प्रदेश से पकड़ा गया है। दरअसल उक्त कपल की 4 साल पहले लव मैरिज हुई थी। फतेहगढ़ साहिब के एस.एस.पी. रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि जसविन्दर सिंह ने लगभग 4 साल पहले मोनिका के साथ लव मैरिज करवाई थी और दोनों सरहिंद के हिमायूपुर इलाके में किराए के मकान में रहते थे। इनकी एक 10 महीने की बच्ची भी थी।

एस.एस.पी. ने बताया कि जसविंदर अक्सर शराब पीकर मोनिका के साथ झगड़ा करता रहता था। 8 अप्रैल को सुबह करीब 6 बजे जसविन्दर सिंह ने पेट्रोल डाल कर अपनी पत्नी और बच्ची को आग लगा दी थी और ख़ुद फ़रार हो गया था। पी. जी. आई. में पहले मोनिका और बाद में निशा  की मौत हो गई थी। कथित आरोपी फ़रार था जो कि आंध्रा प्रदेश में जाकर छिप गया था। पुलिस ने कथित आरोपी को वहां से काबू कर लिया है, जिसका रिमांड ले कर  पूछताछ की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News