कव्वालियों के समारोह में मच गई अफरा-तफरी, जवान लड़के का तेजधार हथियारों से कत्ल

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2023 - 12:54 PM (IST)

चंडीगढ़: यहां के सेक्टर-38 में चल रहे कव्वालियों के समारोह दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ बदमाशों ने तेजधार हथियारों से एक जवान लड़के को खून से लथपथ कर दिया। घायल लड़के को तुरंत पी.जी.आई. ट्रोमा वार्ड में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पहचान 23 वर्षीय साहिल के रूप में की गई है, जोकि सैक्टर-38 में प्राईवेट नौकरी करता था। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए मृतक साहिल के चाचा बिन्नी ने बताया कि वह घर पर था और एक बच्चे ने उसे बताया कि साहिल को किसी ने चाकू मार दिया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो साहिल खून से लथपथ हालत में गिरा हुआ था, जिसे वह तुरंत पी.जी.आई. लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News