पटियाला में हुए दोहरे कत्ल की गुत्थी सुलझी, गिरफ्तार पति ने खोला राज

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2022 - 01:49 PM (IST)

पटियाला (बलजिंदर): 30 मई को भुनरहेड़ी में मां और बेटी के किए कत्ल की गुत्थी को सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने सुलझा दिया है। इस मामले में मृतका हरप्रीत कौर के पति गुरमुख सिंह पुत्र नरैण सिंह निवासी वार्ड नं. 15 नजदीक एफ.सी.आई. यूनियन बुढलाडा सिटी मानसा और पति के भतीजे सुखपाल सिंह पुत्र स्व. हरियाउ थाना लहरागागा जिला संगरूर को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टी करते हुए एस.एस.पी. दीपक पारिक ने बताया कि दोनों को मध्य प्रदेश के जिला भिंड से गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने बताया कि पिछले 30 मई को हरप्रीत कौर और उसकी बेटी नवदीप कौर को भुनरहेड़ी में गर्दन काट कर बेहद दर्दनाक तरीके से कत्ल कर दिया गया था। इस मामले में थाना सदर पटियाला में गुरमुख सिंह और एक और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके कातिलों को पकड़ने के लिए एस.पी.डी. डा. महताब सिंह, डी.एस.पी.डी. अजय पाल सिंह, डी.एस.पी. देहाती सुखविंदर सिंह चौहान और सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर शमिंदर सिंह की टीम का गठन किया गया। इस टीम ने गुरमुख सिंह और सुखपाल सिंह दोनों को गिरफ्तार करने के लिए स्पैशल ऑप्रेशन चलाया और मध्य प्रदेश के जिला भिंड में से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एस.एस.पी. ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि गुरमुख सिंह का अपनी पत्नी हरप्रीत कौर के साथ झगड़ा रहता था, जायदाद संबंधी भी विवाद था। गुरुख सिंह ने 4 किले जमीन गांव डसका जिला संगरूर और बुढलाडा में 2 मकान अपनी पत्नी के नाम करवा दिए थे। गुरमुख अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। इस दौरान हरप्रीत कौर उसकी दोनों बेटियों नवदीप कौर और सुखमन कौर और बेटे गुरनूर सिंह के साथ भुनरहेड़ी में आ कर रहने लगी।

गुरमुख सिह को डर था कि उसकी पत्नी उस की जायदाद बेच देगी क्योंकि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी ने एक मकान बेच भी दिया था। एस.एस.पी. ने बताया कि 30 मई की शाम को कार की टक्कर मार कर पहले दोनों को नीचे गिरा दिया और फिर किरपान से दोनों का कत्ल करके मौके से फरार हो गया। एस.एस.पी. ने बताया कि गुरमुख सिंह फौज में नौकरी करके सेवा मुक्त हो चुका था और फिर से नौकरी करता था।

इस मौके एस.पी.डी. डा. महताब सिंह, डी.एस.पी.डी. अजयपाल सिंह, डी.एस.पी. पटियाला देहाती सुखविंदर सिंह चौहान, सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला के इंचार्ज इंस्पैक्टर शमिंदर सिंह और भुनरहेड़ी चौकी के इंचार्ज एस.आई. चैनसुख सिंह भी हाजिर थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News