Gurdaspur: सेंट्रल जेल में कैदी से नशीला पाउडर बरामद, मामला दर्ज
punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 12:16 PM (IST)
गुरदासपुर (विनोद): जेल में तलाशी दौरान नशीला पाउडर बरामद होने की मामला सामने आया है। सिटी पुलिस गुरदासपुर ने सेंट्रल जेल गुरदासपुर में बंद एक कैदी से नशीला पाउडर बरामद होने पर केस दर्ज किया है।
इस बारे में सब इंस्पेक्टर सोम लाल ने बताया कि सेंट्रल जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट कुलतार सिंह ने अपने पत्र के अनुसार बताया कि जेल में बंद जोरावर सिंह उर्फ जोला पुत्र सतनाम सिंह निवासी सेंट्रल जेल गुरदासपुर की तलाशी के दौरान उसके पास से 70 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। जिस पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जोरावर से पूछताश के लिए अदालत से प्रोटैकशन वारंट प्राप्त कर लाया जाएगा कि यह नशीला पाऊडर उसके पास कैसे पंहुचा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

