CM मान की शादी के बाद फिर गूंजेगी शहनाइयां, अब यह MLA बनेंगी दुल्हनियां

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 01:42 PM (IST)

पटियाल: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी के बाद अब आम आदमी पार्टी की विधायिका नरिंदर कौर भराज कल शादी करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि आप नेता मनदीप लक्खोवाल के साथ नरिंदर कौर भारज शादी के बंधन में बंधेंगी।

शादी का कार्यक्रम पटियाला स्थित एक गुरुद्वारे में होगा, जिसमें सीएम भगवंत मान अपनी पत्नी सहित शामिल होंगे। इसके अलावा कई अन्य विधायकों के भी पहुंचने की भी खबर है।  बता दें कि नरिंदर कौर भारज पंजाब में सबसे कम उम्र (27) में विधायिका बनी हैं, जिसने संगरूर हलके से कांग्रेस के दिग्गज नेता विजय इन्दर सिंगला को भारी वोटों के अंतर से साथ हराया था। उसने अपने नामजदगी पत्र एक्टिवा स्कूटरी पर जाकर भरे थे।


 

Content Writer

Vatika