पंजाब में नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम! राहगीर परेशान

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2024 - 03:01 PM (IST)

बरनाला : बरनाला जिले के गांव नारायणगढ़ सोहियां में चार दिन पहले पति और उसके ससुराल परिवार द्वारा नवविवाहित लड़की की हत्या कर दी गई। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित परिवार और किसान जत्थेबंदियों ने बरनाला-मोगा नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। इसके चलते लंबा जाम लग गया।     

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि चार दिन गांव नारायणगढ़ सोहियां में चार दिन पहले पति और उसके ससुराल परिवार द्वारा नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी पति, सास, ससुर व एक अन्य लड़की के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था पर अभी 3 आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। इस मांग को लेकर बीते दिनों मृतका के पीड़ित परिवार और विभिन्न जत्थेबंदियों द्वारा गांव टल्लेवाल नहर के पुल पर बरनाला-मोगा नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।   

इस मौके पर प्रदर्शनकारी मृतका के पिता अजमेर सिंह, किसान नेता बूटा सिंह चकर, कुलवंत सिंह भदौड़, दर्शन सिंह मेहता और करमजीत सिंह नीटा ने कहा कि उनकी बेटी जसप्रीत कौर की उसके पति हरमनप्रीत सिंह और उसके ससुराल वालों ने शादी के 24 दिनों बाद ही बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस द्वारा इस मामले में अभी तक सिर्फ एक आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। इसके विरोध में नेशनल हाईवे को जाम करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक चारों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे नेशनल हाईवे पर अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मृतका का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News