पंजाब में मनाया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह, जानें कब

punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2022 - 02:37 PM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए कार्यशील रही है। इसी कड़ी के तहत राज्य सरकार राज्य में 1 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2022 तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है।  यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने आज यहां दी है। 

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह पोषण माह और पखवाड़ा हर वर्ष महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा सभी सहयोगी मंत्रालयों/विभागों की भागीदारी से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान महिलाओं और उनके स्वास्थ्य, बच्चे और शिक्षा-पोषण की पढ़ाई, लिंग संवेदनशील जल संरक्षण और प्रबंधन, महिलाओं और बच्चों के लिए पारंपरिक भोजन से संबंधित विषयों पर गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila