राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस

punjabkesari.in Tuesday, Jun 01, 2021 - 02:05 PM (IST)

चंडीगढ़ः आरक्षण नीति की पालना न करते हुए पंजाब सरकार द्वारा पंजाब पी.पी.एस. के अफसरों को आई.पी. एस. में प्रमोशन दी गई। इस पर सख्त नोटिस लेते राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला के आदेशों पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि आरक्षण नीति की अवहेलना करते हुए, इस साल 7 अप्रैल को, 24 पी.पी.एस.-पंजाब पुलिस सेवा अधिकारियों को आई.पी.एस.-भारतीय पुलिस सेवा कैडर के रूप में पदोन्नत किए थे, जिसमें एक भी दलित चेहरा नहीं था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News