नवजोत सिद्धू ने महिलाओं से वायदे करते हुए किए धमाकेदार ऐलान

punjabkesari.in Monday, Jan 03, 2022 - 03:29 PM (IST)

बरनालाः बरनाला स्थित भदौड़ से पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के धमाकेदार ऐलान सामने आ रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए कांग्रेस का चुनाव पिटारा खोल कर रख दिया है। सिद्धू ने कहा कि वह पंजाब में मॉडल की सबसे सुंदर झलक दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए दावा करते हुए कहा कि वह हर महीने 2 हजार रुपए व 8 सिलेंडर एक वर्ष में फ्री दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो भी कहा है पूरा करके दिखाया है। 

यह भी पढ़ेंः सुखबीर बादल का सरकारी स्कूल में पढ़ते बच्चों के लिए अहम ऐलान

सिद्धू ने स्कूल में पढ़ रही लड़िकयों के लिए भी बड़े दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि 5वीं पास लड़कियों को 5000 रुपए, 10वीं पास लड़कियों को 15 हजार और 12वीं पास लड़कियों को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा कालेज उन्होंने कहा कि कालेज जाने वाली लड़कियों को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी। सिद्धू ने कहा कि लड़कियों के नाम की जाने वाली रजिस्ट्री मुफ्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला खेत मजदूरों के लिए 400 रुपए दिहाड़ी दी जाएगी। महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए 2 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया है।

दूसरी तरफ नवजोत सिद्धू ने 'आप' पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हर बार पंजाब में आकर ड्रामा करती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila