कांग्रेस में बढ़ें सियासी पारे के बीच परगट सिंह के घर पहुंचे नवजोत सिद्धू

punjabkesari.in Saturday, Aug 28, 2021 - 12:36 PM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): ईंट से ईंट बजाने के बयान पर उपजे विवाद के बीच शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस महासचिव परगट सिंह से मिलने उनके घर पहुंचे। 

परगट सिंह ने कहा कि सिद्धू ने कांग्रेस संगठन को लेकर काफी देर तक मंथन किया, लेकिन सियासी गलियारों में इस बैठक के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सिद्धू बदले सियासी माहौल पर मंथन करने आए थे। एक तरफ उनके सलाहकार ने इस्तीफा दे दिया, वहीं दूसरी तरफ एक बयान पर बवाल खड़ा हो गया इसलिए वह परगट सिंह से सलाह-मशविरा करने पहुंचे थे। हालांकि परगट सिंह ने इस बात से इंकार किया और कहा कि सिद्धू ने जिला स्तर पर संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News