राजा वड़िंग के घर पहुंचे नवजोत सिद्धू, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 01:59 PM (IST)

गिद्दड़बाहा (मनीष चावला): पंजाब सरकार की कैबिनेट को लेकर पिछले कई दिन से असमंजस चल रही है। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू विधायक राजा वड़िंग की चंडीगढ़ रिहायश पहुंचे। इस मौके पर राजा वड़िंग की पत्नी अरमिता कौर वड़िंग भी उपस्थित थी।

इस मीटिंग को पंजाब कैबिनेट के विस्तार के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की दिल्ली मीटिंग के दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रधान का उनके घर जाना कोई खुशी का समाचार हो सकता है। सूत्रों की मानें तो अकाली दल और बादल परिवार के साथ मुकाबला करने के लिए राजा वड़िंग सब से ज्यादा योग्य हैं। 

दूसरी तरफ सिद्धू के इस दौरे के बाद राजा वड़िंग के नजदीकियों में भी जोश भर गया है। नजदीकी उनके मंत्री बनने के ऐलान के इंतजार में हैं। आपको बता दे की मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भी उनके घर पहुंचे थे।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News