नवजोत सिंह सिद्धू के खेमे ने विपक्ष पार्टी सहित राजा वड़िंग पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 01:59 PM (IST)

पंजाब डेस्क : नवजोत सिंह सिद्धू की आज होने वाली को रोक दिया गया जिसको लेकर कांग्रेस व उनकी पत्नी में काफी  रोष है। इस मुद्दे को लेकर सिद्धू के खेमे ने आज उनकी रिहायश पर एक प्रेस कॉन्फ्रैंस की है। इस दौरान संबोधित करते हुए उनके खेमे से शमशेर दुल्लों ने केंद्र सरकार व पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार तो सिर्फ नाम की सरकार है इसे चला तो कोई और ही रहा है। सरकार ने सिद्धू को रिहा न करके कायरता दिखाई है। 

आगे उन्होंने कहा कि आम लोगों की सरकार कहलाने वाली 'आम आदमी पार्टी' आम लोगों के लिए है नहीं। सच बात तो यह है कि 'आप' सरकार व केंद्र सरकार को सिद्धू के बाहर आने का डर है। इसलिए ही उनकी रिहाई पर रोक लगा दी है। आज रिहा होने वालों की सूची में 51 कैदियों का नाम था, सिद्धू के साथ-साथ 50 अन्य कैदियों को भी धक्का लगा है। उन सबकी उम्मीदों पर सरकार ने पानी फेर दिया है। 

इसके साथ ही दुल्लो ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कई लोगों को पद तो मिल गया लेकिन उन्हें तजुर्बा नहीं है। सिद्धू से विरोधी पार्टियों ही नहीं कांग्रेसी के भी कई वर्कर खुश नहीं है। सिद्धू  का पार्टी में जो भी स्थान है वो हाईकमान की इच्छा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini