लुधियाना रैली में नवजोत सिद्धू ने किए बड़े ऐलान, केजरीवाल पर साधा निशाना

punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 03:09 PM (IST)

लुधियानाः आज सी.एम. चन्नी और सिद्धू ने लुधियाना में एक बड़ी रैली पहुंचे। रैली में पहुंचे नवजोत सिद्धू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया कि सरकार तभी बनेगी जब कांग्रेस वर्करों को इज्जत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में आज सबसे ज्यादा कर्ज है। सिद्धू ने कहा कि माफिया राज नक्शे से मिटाना होगा। पंजाब में माफिया राज को खत्म किया जाएगा। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि रेत के लिए जल्द ही नई पॉलिसी बनाई जाएगी।  उन्होंने कहा कि रेता फ्री करने के बाद रेत महंगी मिली। पंजाब में रेता 1000 से महंगी नहीं मिलेगी। सी.एम. चन्नी के साथ मिलकर नया सिस्टम लेकर आएंगे। 30,000 करोड़ हर वर्ष खजाने में आएंगे। पंजाब के बेहतरी के लिए बड़े फैसले लेने होंगे। अगर खजाने में पैसा होता तो पहले आसामियां भरी जाती। पंजाब में एक लाख आसामी खाली पड़ी हैं। 

PunjabKesari

नवजोत सिद्धू ने सी.एम. चन्नी की भी प्रशंसा की। नवजोत सिद्धू ने कहा कि सर्वे करवाए गए हैं। सबसे अधिक सीटें कांग्रेस को मिल रही हैं। पंजाब में कांग्रेस की सरकार ही बनेगी। अगला चुनाव सिद्धू जिताएंगे, अगला चुनाव पंजाब की पीढ़ी के लिए होगा। सिद्धू झूठ बोल कर आपको गुमराह नहीं करेगा। पंजाब को मुद्दों पर भटकने नहीं दूंगा। 3 महीनों में जो हुआ साढ़े 4 वर्ष में नहीं हुआ। पंजाब को गिरवी रखकर आने वाले पैसा हराम है। इस चुनाव में ईमान जीतेगा। इन्कम के साथ आने वाले पैसा ही ईमान है।  

PunjabKesari

सिद्धू ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या आपने किसानों को सब्सिडी दी है। दिल्ली में इंडस्ट्री को महंगी बिजली मिलती है। दिल्ली मॉडल पंजाब मॉडल के आगे फेल है। 

बता दें कि आज कांग्रेस द्वारा लुधियाना में बड़ी रैली की गई। इस रैली में नवजोत सिद्धू  कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी भी मौजूद थे। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News