CM चन्नी के ऐलान से पहले नवजोत सिद्धू का शब्दिक हमला

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 04:12 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आज बड़े ऐलान करने से पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने चन्नी पर शब्दिक हमला किया है। उनका कहना है कि पंजाब को योग्य स्वामी चाहिए और पंजाब की धरती अपना वारिस खुद चुन लेगी। दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ में संयुक्त हिंदु महासभा के प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे थे जहां उन्होंने न सिर्फ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाने साधे हैं। 

यह भी पढ़ेंः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पंजाब में मानहानि केस दर्ज

चन्नी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी वर्कर का रूठ कर जाना सब से खतरनाक है और मै कोई वादे नहीं करूंगा और न कोई कसमें खाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब को मुद्दों पर भटकने नहीं दूंगा। प्रोग्राम के दौरान संबोधन करते सिद्धू ने कहा कि आज से आपका दर्द मेरा दर्द है। मैं मर जाऊंगा पर अपने मकसद से पीछे नहीं हटूंगा। इसके इलावा सिद्धू ने इशारों ही इशारों में कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना लगाते कहा कि पौने पांच साल में सिर्फ इसको अंदर करो, उसे अंदर करो की ही राजनीति हुई है। आज चंडीगढ़ में हिंदु भाईचारे को आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए संयुक्त हिंदु महासभा का गठन किया गया, जहां नवजोत सिंह सिद्धू ने शिरकत की थी। इस दौरान अश्वनी सेखड़ी को संयुक्त हिंदु महासभा का चेयरमैन नियुक्त किया गया और सतीश मल्होत्रा प्रधान नियुक्त किए गए हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News