नवजोत सिद्धू की फिर से भाजपा में शामिल होने की चर्चा गरमाई

punjabkesari.in Thursday, Oct 31, 2019 - 02:42 PM (IST)

चंडीगढ़(महिंद्र): पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू फिर चर्चा में आ गए हैं। सिद्धू के फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की बातें सामने आ रही हैं, जिसके सम्बन्ध में सिद्धू केंद्रीय ग्रह मंत्री के साथ मुलाकात कर चुके हैं। सिद्धू की इस खबर ने कांग्रेस को दुविदा में डाल दिया है। बता दें कि इस मुलाकात के बारे में अभी तक ना तो भाजपा ने कोई पुष्टि की है और ना ही नवजोत सिंह सिद्धू ने। गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के साथ तकरार होने के कारण नवजोत सिद्धू ने भाजपा छोड़ी थी।

जानकारी के अनुसार नवजोत सिद्धू के भाजपा में शामिल होने की उड़ रही अफवाह के सम्बन्ध में भाजपा के युवा नेता सन्नी चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने ना सिर्फ पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को भाजपा के नए संभावित प्रदेशाअध्यक्ष बताया, बल्कि इस बात की भी संभावना प्रकट की कि भाजपा के पूर्व संसद मैंबर नवजोत सिद्धू जल्द ही भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसके इलावा उन्होंने इस पोस्ट में यह भी जिकर किया कि सिद्धू को भाजपा में फिर से शामिल करने के सम्बन्ध में भाजपा केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह और पंजाब शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के साथ बैठक हो चुकी है।

Vaneet