नवजोत सिद्धू ने भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना, लगाए यह आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 08:52 PM (IST)

चंडीगढ़: नवजोत सिद्धू ने सी.एम. भगवंत मान पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट पर एक कार्टून सांझा किया और पंजाब सरकार पर केजरीवाल की कठपुतली की तरह काम करने का आरोप लगाया। सिद्धू ने  कहा कि 'आप' अपने आलोचकों को चुप कराने के लिए पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

PunjabKesari

सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा- पंजाब सरकार अरविंद केजरीवाल की कठपुतली की तरह काम कर रही है...डॉ. कुमार विश्वास, लांबा अलका के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से पता चलता है कि इसका इस्तेमाल उनके आलोचकों को चुप कराने के लिए किया जा रहा है... कांग्रेस अलका के साथ खड़ी है.. पुलिस के राजनीतिकरण के विरोध में थाने उनके साथ जाएंगे। 

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने एक ट्वीट कर दावा किया कि पंजाब पुलिस उनके घर पहुंच गई है। हालांकि, उन्होंने इससे जुड़ी कोई और जानकारी सांझा नहीं की। इससे पहले कुमार विश्वास ने अपने घर पर पंजाब पुलिस की तस्वीरें शेयर कर बड़े सवाल खड़े किए थे। पंजाब पुलिस के कुमार के घर पहुंचने की तस्वीरें सामने आने के बाद पंजाब कांग्रेस नेताओं ने एक-एक कर बयान जारी कर मान सरकार को घेर लिया है। घटना के बाद कुमार विश्वास ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ट्वीट कर चेतावनी देते हुए कहा  अब 'आप' पंजाब की सत्ता दिल्ली में बैठे व्यक्ति को सौंप रहे हैं। एक दिन वह आपको और पंजाब को धोखा देगा। देश को मेरी चेतावनी याद रखनी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News