सिद्धू ने फिर किया किसानों के हक में Tweet,"अब हवाएं ही करेंगी रोशनी का फैसला.."
punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 09:14 AM (IST)
जालंधरः कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 17वां दिन है। दिल्ली धरने पर डटे किसानों के समर्थन में जहां पंजाबी कलाकार बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं, वहीं राजनेता भी उनका समर्थन कर रहे हैं। किसानों के हक में आए पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है।
अब हवाएं ही करेंगी रोशनी का फैसला,
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) December 12, 2020
जिस दिए में जान होगी वो दिया रह जायेगा I #FarmersProtests #kisanandolan pic.twitter.com/vAqnDsKFN1
सिद्धू ने ट्वीट करते हुए कहा कि ''अब हवाएं ही करेंगी रोशनी का फैसला, जिस दिए में जान होगी वो दिया रह जाएगा.. I #FarmersProtests #kisanandolan।
बता दें कि इससे पहले भी सिद्धू ने किसानों के समर्थन में ट्वीट कर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया था। सिद्धू ने कहा था कि ''क्रांति कभी भी पीछे की ओर नहीं जाती....नेतृत्व की असली ताकत 'ना' करने में हैं, हां करना आसान है.....आप जो नहीं करते हैं, निर्धारित करता है कि आप क्या कर सकते हैं।''