चंडीगढ़ मुद्दे को लेकर नवजोत सिद्धू का Tweet, बोले-'कहीं पे निगाहें, कहींं पे निशाना..."

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 02:20 PM (IST)

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर जहां केंद्र सरकार को घेरा जा रहा है, वहीं इस मुद्दे को लेकर पंजाब और हरियाणा में भी शब्दिक जंग जारी है। इस बीच ही नवजोत सिंह सिद्धू का एक ट्वीट सामने आया है। उनका कहना है कि पंजाब के 27 गांव उजाड़ कर बनाया गया, चंडीगढ़ पंजाब का था और पंजाब का रहेगा। उनका कहना है कि चंडीगढ़ तो बहाना है, पंजाब के दरिया पानी पे निशाना है।

 

बता दें कि 1 अप्रैल से चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विस रूल्स लागू हो गए हैं। वहीं, पंजाब सरकार ने विधानसभा में चंडीगढ़ में लागू किए गए केंद्रीय सेवा नियमों के खिलाफ विरोध प्रस्ताव पास किया है, लेकिन चंडीगढ़ के लोग और राजनीतिक दल शहर में लागू सेंट्रल सर्विस रूल के समर्थन में हैं। कर्मचारियों का मानना है कि इससे उन्हें फायदा मिलेगा। वहीं, पंजाब के नेता इसका विरोध कर रहे हैं।

Content Writer

Vatika