नवजोत सिद्धू ने की डॉ. मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना

punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 12:34 PM (IST)

अमृतसर: पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने डा. मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने पर अरदास की है। सिद्धू ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट अपलोड करते लिखा कि वह डा. मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में वाहेगुरु से उनकी अच्छी सेहत और दीर्घायु की कामना की।

सीने में दर्द के बाद डा. मनमोहन को करवाया गया भर्ती
बता दें कि 87 वर्षीय मनमोहन सिंह को एम्स के कार्डियो-थोरैसिक (हृदय और सीने से संबंधित) वार्ड में निगरानी में रखा गया है। रविवार रात सीने में दर्द और बेचैनी के बाद उनको एम्स लाया गया था। मनमोह सिंह को रात करीब पौने नौ बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉक्टर नीतीश नायक की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि मनमोहन सिंह विपक्षी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी।

Vatika