सिद्धू फिर शहर में, अफसरों के उड़े तोते

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 06:56 PM (IST)

जालंधर(खुराना): आज सुबह सैंट्रल और कैंट हलके के पार्षद मेयर जगदीश राजा से मिले और शहर में सफाई का मुद्दा उठाया। वहीं आज की बैठकों के दूसरे दौर में मेयर ने आज उत्तरी विधानसभा हलके से विधायक बावा हैनरी, सैंट्रल विधानसभा हलके से विधायक राजिंदर बेरी और कैंट से विधायक परगट सिंह के साथ वन टू वन बैठक की।  

इधर, बाद दोपहर मेयर जगदीश राजा विधायकों के साथ मीटिंग कर रहे थे तो उसे समय स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू आ पहुंचे। इससे पहले सिद्धू पिछले सप्ताह जब जालंधर आए थे तो उन्होंने 35 के करीब अवैध कालोनियों और अवैध निर्माण का दौरा किया था। अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने निगम विभाग के 8 अफसरों को सस्पैंड कर दिया था। उनके दोबारा जालंधर आने पर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुए है।

Vaneet