सिद्धू ने बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए दिए कड़े निर्देश

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 05:14 PM (IST)

चंडीगढ़ः बारिश के मौसम की शुरूआत के साथ ही पंजाब के स्थानीय शासन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आज अधिकारियों से प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) में 24 घंटे खुला रहने वाला बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और नोडल अधिकारी तैनात करने का निर्देश दिया है।

नगर निगमों के आयुक्तों और क्षेत्रीय उप निदेशकों को अपने आदेश में मंत्री ने जोर दिया कि जरूरी उपकरणों से सभी सड़क और नालों की सफाई होनी चाहिए। उन्होंने यूएलबी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मानसून के मौसम को देखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। किसी भी कोताही के खिलाफ चेताते हुए सिद्धू ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण कार्यों में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।          

Vatika