अमृतसर स्मार्ट सिटी के लिए 150 करोड़ के प्रोजैक्टों का जल्द होगा टैंडर : सिद्धू

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 10:12 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): अमृतसर को विकास के समूह मापदंडों के पक्ष से उच्च कोटी का शहर बनाने और शहर निवासियों व श्रद्धालुओं की सुविधा को विशेष ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार द्वारा 150 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट बनाए गए हैं, जिनका टैंडर जल्दी ही जारी किया जाएगा।

स्मार्ट सिटी के इस प्रोजैक्ट के उड़ान भरने से अमृतसर भविष्य का शहर बनकर उभरेगा।’ यह प्रगटावा स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आज यहां जारी प्रैस बयान में किया। सिद्धू ने कहा कि अमृतसर के स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के सभी पक्षों को बारीकी से पढऩे के बाद पहले पड़ाव के प्रोजैक्ट तय हो गए हैं। यह प्रोजैक्ट 6 से 12 महीनों तक शुरू होंगे। 

Punjab Kesari