कैप्टन और सुखबीर को पछाड़ Twitter पर छाए सिद्धू

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2019 - 04:11 PM (IST)

चंडीगढ़: क्रिकेट से राजनीति में आए पंजाब कैबिनेट नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह तथा अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल को पछाड़ कर ट्विटर पर पूरी तरह छा गए हैं। लगभग 3 माह से ट्विटर पर सक्रिय नवजोत सिंह सिद्धू को अब तक 5 लाख से अधिक लोगों फॉलो कर चुके हैं। इस तरह उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को भी पछाड़ दिया है। 2011 में ट्विटर पर आने वाले कैप्टन अमरेंद्र सिंह को 4.86 लाख लोगों ने फॉलो किया है। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल तीसरे नंबर पर हैं। उनको 3.29 लाख लोग तो आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और स्टार प्रचारक भगवंत मान को 2.82 लाख लोग फॉलो करते हैं । केंद्रीय मंत्री और सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल को ट्विटर पर सिर्फ 1.05 लाख लोगों ने ही  फॉलो किया है।

 इसके इलावा नवजोत सिद्धू अब इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय हो चुके हैं। कुछ ही समय में सिद्धू को इंस्टाग्राम और 1000 से अधिक लोगों ने फॉलो कर लिया है। दूसरे तरफ कैप्टन अमरेद्र सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चलती आ रही खींचातानी से सब अवगत हैं। पुलवामा हमले के बाद जहां कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और पाक सेना प्रमुख बाजवा के खिलाफ तीखे तेवर अपनाए तो वहीं सिद्धू कुछ भी बोलने से लगातार बचते रहे। 

 

swetha