नवजोत सिद्धू देश में कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एकः गौतम सेठ

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2019 - 07:47 PM (IST)

जालंधर (वेब डेस्क): आर्डिनेटर और पंजाब के पूर्व प्रवक्ता गौतम सेठ ने आज कहा कि कैबीनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू देश में कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के एक अहम नेता और प्रभावशाली प्रचारक है। 



उन्होंने आगे कहा कि देश भर में चुनावों के दौरान वह कांग्रेस में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बाद सबसे अधिक डिमांड पर रहे। गौरतलब है कि सिद्धू द्वारा मुद्दा उठाया गया था कि पार्टी हाई कमान का जो भी पंजाब को लेकर फैसला है वह सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लेंगे। हाल ही में प्रियंका गांधी ने अपने पंजाब दौरे पर यह साफ किया था कि सिद्धू पंजाब में कांग्रेस का एक अहम चेहरा है और यह उनका पंजाब की जनता में जनाधर है।

Mohit