सिद्धू का 'सिंघम' अवतार, अधिकारियों को लगाई फटकार (Watch Video)

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 06:16 PM (IST)

जालंधर (सोनू):  स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह का आज सिंघम रूप देखने को मिला। उन्होंने कैंट के विधायक परगट सिंह के साथ जालंधर के कर्इ स्थानों का अचानक निरिक्षण किया और अवैध रूप से किए गए निर्माणों को गिराने व ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवार्इ करने का आदेश दिया। 

सिद्धू ने जालंधर की बाजवा कालोनी, काला सिंघा रोड स्थित दुर्गा कालोनी का दौरा किया। अवैध निमार्ण देखकर गुस्से से लाल-पीले हुए सिद्धू ने अधिकारियों से अवैध निमार्ण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवार्इ करने का आदेश दिया।   सिद्धू ने सख़्त एक्शन लेते हुए  जालंधर की दुर्गा कालोनी को तोड़ने के आदेश  दिया। इस कालोनी को तोड़ने के आदेश  इसलिए दिए गए हैं क्योंकि यहां के निवासियों ने बिना नक्शे के मनमर्जी से निमार्ण कर रखे थे। 

सिद्धू द्वारा जालंधर के कुछ रेस्तरां में जाकर भी चैकिंग की गई, जिनका  कुछ हिस्सा ग़ैर कानूनी पाया गया। इसके साथ ही जालंधर के माडल टाऊन और गोल मार्केट की कुछ बिल्डिंगों को सील करने के आर्डर भी दिए गए हैं। वहीं सिद्धू की तरफ से सबंधित आधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन इमारतों से संबंधित पूर्ण रिपोर्ट तैयार की जाएं। सूत्रों का कहना हैं कि रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद सबंधित विभाग के अफसरों को  निलंबित भी किया जा सकता है। 

Vatika