लखीमपुर खीरी घटना: नवजोत सिंह सिद्धू ने गवर्नर हाऊस चंडीगढ़ के बाहर लगाया धरना

punjabkesari.in Monday, Oct 04, 2021 - 01:06 PM (IST)

चंडीगढ: लखीमपुर खीरी की घटना का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। सभी मंत्रियों द्वारा इस घटना को नंदनीय बताया जा रहा है। इस कड़ी में अब नवजोत सिंह सिंद्धू का नाम भी जुड़ गया है।

जानकारी के अनुसार लखीमपुर घटना व हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए असंवैधानिक बयान का विरोध करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू गवर्नर हाऊस चंडीगढ़ के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। सिद्धू ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व उसके बेटे की गिरफ्तारी की मांग की गई है। बरिंदर ढिल्लों सहित कई अन्य कांग्रेसी  विधायक सिद्धू के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हैं। 

इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस कांड में प्रशासन और किसानों के सहमति हो गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा 8 दिनों के अंदर मुजरिमों को गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। वहीं मृतकों के परिवारों को 45 लाख व घायलों को 10 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और यू.पी. के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रोग्राम का विरोध कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी गई थी। इस घटना में 4 किसानों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। जानकारी के अनुसार इस गाड़ी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी का पुत्र और उसके रिश्तेदार सवार थे। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal