लखीमपुर खीरी मामले पर नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान, दी यह चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 05, 2021 - 06:07 PM (IST)

चंडीगढ़: लखीमपुर खीरी मामले में नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा ट्वीट सामने आया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी की और साथ ही प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग की है।  

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर कल तक बेकसूर किसानों के कत्ल के जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार न किया गया और गैर-कानूनी ढंग से हिरासत में ली गई किसानों के हकों के लिए लड़ रहीं प्रियंका गांधी को रिहा न किया गया तो पंजाब कांग्रेस लखीमपुर खीरी की ओर मार्च करेंगे।
 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal