गांधी के समर्थन में आए सिद्धू,कहा चिट्टे से बेहतर अफीम की खेती

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 02:06 PM (IST)

जालंधरःपटियाला से आम आदमी पार्टी से निलबिंत सांसद धर्मवीर गांधी के अफीम की खेती को वैध करने के बयान का समर्थन करने के चलते पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर विवादों में घिर गए है। एक कार्यक्रम में सिद्धू ने गांधी द्वारा राज्य में अफीम की खेती को वैध करने की मांग की सराहना की हैं। उन्होंने कहा कि अफीम विक्रम मजीठिया के प्रदेश में फैलाए गए चिट्टे  से कई गुना बेहतर है। चिट्टे ने तो कई माताओं की गोद सूनी करके रख दी है।

सिद्धू ने बताया कि उनके चाचा दवा के रूप में अफीम का सेवन करते हैं।  सिद्धू का यह बयान उस समय सामने आया है जब पंजाब में नशे को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सभी सरकारी विभागों में नियुक्तियों तथा पदोन्नति के लिए डोप टैस्ट को अनिवार्य कर दिया था। मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए पुलिस को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है। इसके साथ 2 जुलाई को कैबिनेट बैठक में नशा तस्करों में मौत की सजा देने का प्रस्ताव पास किया गया है।अब देखना होगा कि कैबिनेट मंत्री सिद्धू का यह बयान राजनीति गलियारे में क्या भूचाल लाता है तथा कैप्टन इस संबंध में क्या प्रतिक्रिया देते हैं। उल्लेखनीय है कि अफीम की खेती को वैध करने के लिए आप के निलबिंत पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी ने जनवरी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने शनिवार को मुक्तसर की अनाज मंडी में एक रैली के दौरान अफीम की खेती को लीगल करने की वकालत भी की थी।

swetha