सिद्धू के पक्ष में आए नवतेज चीमा, राणा गुरजीत को दिया यह जवाब

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 07:49 PM (IST)

सुलतानपुर लोधी (ओबराय): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर बीते दिन बड़ा शब्दिक हमला करके कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह बुरे घिरते नजर आ रहे हैं। पहले सिद्धू बारे दिए बयान को लेकर सुखपाल सिंह खैहरा ने राणा गुरजीत को घेरा था और अब सुलतानपुर लोधी से कांग्रेसी विधायक नवतेज चीमा ने राणा गुरजीत सिंह को घेरते जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर राणा गुरजीत सिंह को कांग्रेस पार्टी के साथ इतना ही प्यार है तो वह अपनी कपूरथला सीट अपने पुत्र के लिए छोड़ देनी चाहिए। राणा गुरजीत सिंह पर आरोप लगाते कहा कि उन्होंने दोआबा की 10 से अधिक सीटों पर कांग्रेस को 2 हिस्सों में बांट दिया है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू नेक और ईमानदार इंसान हैं।

गौरतलब है कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर बियानबाजी करते तीखे तंज कसे थे और बड़े आरोप लगाऐ थे। उन्होंने कहा था कि नवजोत सिद्धू सिर्फ मुख्यमंत्री बनने की इच्छा लेकर ही कांग्रेस में आए हैं, जबकि वह जन्म से ही कांग्रेसी हैं। राणा गुरजीत सिंह ने पार्टी के भीतर दरार पैदा करने की कोशिश के लिए नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साधा। इसके बाद सुखपाल खैहरा ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर कहा कि राणा गुरजीत सिंह को अपने अंदर झांकना चाहिए। खैहरा ने कहा था वह सरकार की दीवार में जी भर कर टैकस चोरी करता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini