NCC कैडेट्स को ट्रेनिंग देते समय  सेना का जहाज क्रैश, ग्रुप लीडर की मौत

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 05:23 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र/ जोसन): शहर के संगरूर रोड पर आर्मी एरिया में एन.सी.सी. थर्ड एयर सुक्वैर्डन बटालियन का कैडेट्स को ट्रेनिंग देते समय सेना का माइक्रो लाइट हवाई जहाज कैश हो गया। इसमें इंडियन एयरफोर्स के पायलट ग्रुप लीडर गुरप्रीत सिंह चीमा की मौत हो गई, जबकि एन.सी.सी. कैडेट और सरकारी महिंद्रा कालेज का विद्यार्थी विपन कुमार यादव गंभीर घायल हो गया। उसको तुरन्त मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह चीमा और विपन कुमार यादव ने दोपहर 12.45 पर उड़ान भरी और अचानक जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया और एरोड्रम के नजदीक मिलिट्री एरिया में गिर गया। जहाज बिल्कुल संगरूर रोड पर नजदीक मिलिट्री एरिया में गिरा। पायलट और कैडेट को लोगों ने बाहर निकाला और बाद में मिलिट्री ने हादसे वाले जहाज वाली जगह को अपने कब्जे में ले लिया। जहाज किस तरह हादसे का शिकार हुआ, इस बारे अभी कोई पुष्टि नहीं की गई और मिलिट्री अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

दूसरी तरफ हादसे की सूचना मिलने के बाद डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित भी मौके पर पहुंचे पर उन्होंने इस मामले में किसी तरह की कोई टिप्पणी करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि यह मामला मिलिट्री का है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पसियाणा के एस.एच.ओ. जसप्रीत सिंह काहलों भी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। मीडिया को घटनास्थल से दूर ही रखा गया। मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने सारी घटना को दुखदायी करार देते हुए ग्रुप लीडर जी.एस. चीमा की मौत पर दुख जताया और कैडेट विपन कुमार यादव के जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी की। 

Vaneet