छात्राओं को बताए एन.सी.सी. यूनिट के लाभ

punjabkesari.in Wednesday, Aug 08, 2018 - 09:10 PM (IST)

मोगा (गोपी): एस.डी. कालेज फॉर वूमैन मोगा में एन.सी.सी. कैडेट्स के लिए वर्कशाप लगाई गई। इस दौरान 5 पंजाब गल्र्स बटालियन एन.सी.सी. मोगा के सी.ओ. कर्नल एम.एस. चाहल, सूबेदार नारायण, बी.एच.एम. संजीव कुमार विशेष तौर पर उपस्थित हुए, जिनका कालेज पि. रमन बाला व डायरैक्टर दर्शना सिंगला ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

वर्कशाप दौरान सूबेदार नारायण ने कालेज छात्राओं को एन.सी.सी. यूनिट के लाभ बताए तथा कहा कि यह एक ऐसा यूनिट है, जो समाज कल्याण के लिए काम करता है। छात्राओं की वर्कशाप दौरान एक्टीविटी भी करवाई गई। इस दौरान पुराने एन.सी.सी. कैडेट्स ने नए कैडेट्स को प्रेरित किया। इस मौके पर कालेज के ए.एन.ओ. लैफ्टीनैंट रमनप्रीत व कालेज स्टाफ उपस्थित था।

Des raj