आजादी का अमृत महोत्सव : चंडीगढ़ में आज बनेगी विश्व की सबसे बड़ी मानव छवि

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 01:08 PM (IST)

चंडीगढ़(आशीष रामपाल): आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। शहर मे तिरंगा लहराने की तैयारी है, जिसमें 13 अगस्त को चंडीगढ़ में विश्व की सबसे बड़ी मानव छवि का रिकॉर्ड बनाया जाएगा। जिसमें 8560 छात्रों का बनाया तिरंगा लहराया जाएगा।  कार्यक्रम के दौरान गिनीज वल्र्ड रिकार्ड तोडऩे का रिकॉड बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में25 हजार से अधिक लोग शिरकत करेंगे।चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर चंडीगढ़ प्रशासन यह कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित मुख्य अतिथि होंगे। यूनियन मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर एक्सटर्नल अफेयर्स एंड कल्चर मीनाक्षी लेखी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। चंडीगढ़ यूनिवॢसटी के चांसलर सतनाम सिह संधू ने बताया कि शनिवार को सैक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में सुबह दस बजे कार्यक्रम का आगाज होगा। शहर में जो रिकॉर्ड बनेगा उसमें तिरंगा हवा में लहराता नजर आएगा।छात्रों की संख्या की गिनती हो सके, इसके लिए सभी छात्रों के हाथों में क्यूआर कोड लगा बैंड होगा। छात्र जैसे ही मैदान में प्रवेश करेंगे तो इस बैंड से काऊंटिंग हो जाएगी। जिसका डेटा रिकार्ड के लिए टीम के साथ शेयर किया जाएगा। हवा में लहराते तिरंगे के लिए दो ऑप्शन पर काम किया जाएगा। 

गैस्ट ऑफ ऑनर होंगी केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी 
कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 10:55 से 11 बजे मुख्य अतिथि के आगमन से होगी। 11 से 11:05 बजे तक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 11:05 से 11:06 बजे तक राष्ट्रीय गान होगा। 11:06 से 11:11 एन.आई.डी. के चीफ पैर्टन और चंडीगढ़ यूनिविर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू स्वागत भाषण प्रस्तुत करेंगे। 11:11 से 11:21 बजे तक गैस्ट ऑफ ऑनर केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी अपने विचार रखेगी। 11:21 से 11:31 बजे तक प्रशासक बनावारी लाल पुरोहित संबोधित करेंगे। 11:31 से 11:36 बजे तक विश्व की सबसे बड़ी मानव छवि के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 11:36 से 11:46 बजे तक गिनीज रिकार्ड का सर्टीफिकेट एन.आई.डी. फाऊंडेशन के चीफ पैटर्न सतनाम सिंह संधू हासिल करेंगे। 11:46 से 11:56 तक खेलकूद ओर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले सम्मानित होंगे। 11:56 से 12:06 बजे तक ग्रुप फोटो होगी। 12:06 से 12:08 बजे तक धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा। 12:08 से 12:09 बजे तक राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। 

Content Writer

Vatika