NEET UG री-एग्जाम: 12 लाख से ज्यादा छात्रों का अटक सकता है रिफंड
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 10:52 AM (IST)
लुधियाना (विक्की): 21 जून को हुए नीट री-एग्जाम में करीब 20 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा थी। अब एन.टी.ए. ने नीट एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को फीस रिफंड को लेकर जरूरी जानकारी साझा की है। एन.टी.ए. ने एक्स पोस्ट में रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स अपडेट करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई रात 11.50 बजे तक तय की है। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक यह प्रोसैस पूरा नहीं किया है, उन्हें तुरंत आधिकारिक वैबसाइट पर लॉग इन करके अपने बैंक अकाऊंट की जानकारी सबमिट करनी चाहिए।
एन.टी.ए. ने बताया अब तक सिर्फ 8,29,510 कैंडिडेट्स ने ही ऑफिशियल पोर्टल पर अपनी बैंक अकाऊंट डिटेल्स सही की हैं या अपडेट की हैं। इससे चिंता बढ़ गई है कि अगर बड़ी संख्या में योग्य विद्यार्थी समय सीमा खत्म होने से पहले ऐसा नहीं करते हैं, तो वे अपना रिफंड पाने से चूक सकते हैं। जो कैंडिडेट्स 7 जुलाई की डैडलाइन चूक जाएंगे, उन्हें देरी का सामना करना पड़ सकता है या वे अपना रिफंड पूरी तरह खो सकते हैं, क्योंकि एन.टी.ए. ने इस विंडो को और आगे बढ़ाने का कोई संकेत नहीं दिया है।
जानकारी के मुताबिक 3 मई को हुआ नीट यू.जी. एग्जाम पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के चलते रद्द कर दिया गया था और 21 जून को दोबारा हुआ था। एन.टी.ए. ने 25 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की विंडो 28 जून को बंद हो चुकी है। अब सब्जैक्ट्स एक्सपर्ट्स द्वारा प्राप्त आपत्तियों का निपटारा करके फाइनल आंसर-की और नीट रिजल्ट तैयार किया जाएगा। हालांकि एजैंसी ने अभी तक ओ.एम.आर. रिस्पॉन्स शीट जारी नहीं की है।
नीट यूजी री-एग्जाम का रिजल्ट 20 जुलाई तक घोषित किया जा सकता है। मैडीकल कॉलेजों में एडमिशन की राह देख रहे लाखों उम्मीदवार एन.टी.ए. नीट की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाऊनलोड कर सकेंगे। पिछले साल के ट्रैंड के आधार पर एन.टी.ए. आमतौर पर नतीजे जारी करने में 45 दिन का समय लेता है लेकिन इस बार एजैंसी नतीजे जल्दी जारी करने की कोशिश कर रही है। नीट परिणाम घोषित होने के बाद, देशभर के मैडीकल कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

