पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले नीटू शटरांवाले का बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Oct 10, 2021 - 03:24 PM (IST)

श्री आनंदपुर सहिब (चोवेश लटावा): सोशल मीडिया पर चर्चित नीटू शटरांवाला आज श्री आनंदपुर साहिब पहुंचा। सबसे पहले तख्त श्री केसगढ़ साहिब नत्मसतक हुआ। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत दौरान ऐलान किया वह जल्द ही नई पार्टी बनाएंगे, जिसका नाम एन.आर.आई. आजाद पार्टी रखा जाएगा। नीटू ने कहा कि वह अपने सभी संवाददाताओं का धन्यवाद करते हैं। जो व्यक्ति पंजाब व भारत सरकार से दुखी है तथा सिस्टम को बदलना चाहते हैं, वह हमारे साथ जुड़ सकते हैं।

एक सवाल का जवाब देते हुए नीटू ने कहा उसे मौजूदा राजनीतिक ढांचा पसंद नहीं है, इसलिए वह अपनी पार्टी बनाना चाहते हैं। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं और उसके पास 217 लोगों के नामों की सूची है। पर्चियों डाल कर उम्मीदवारों के नाम निकाले जाएंगे।

नीटू ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व नवजोत सिंह सिद्धू अगर उनकी पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। नीटू ने कहा कि उसके पास मुख्यमंत्री पद की दौड़ में चार चेहरे हैं लेकिन फिलहाल वह खुद मुख्यमंत्री का मुख्य चेहरा हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए नीटू ने कहा कि उसने केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ना शुरू किया था। उसके पास दिल्ली की रिहायशी का सबूत न होने कारण वह चुनाव नहीं लड़ पाया। नीटू ने कहा कि अगर उसे सिर्फ 4 घंटे का प्रधान मंत्री बनाया जाए तो वह देश की तिजौरी भर देंगे और उसके बाद सीधा अपने घर वापस आ जाएंगे। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News