प्रशासन की लापरवाही,जानकारी होने पर भी नहीं रोका समागम , पूर्व रागी निर्मल सिंह हुए थे शामिल

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2020 - 01:28 PM (IST)

चंडीगढ़ः एक तरफ पूरे भारत में तेजी से कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। वहीं प्रशासन इसे वायरस  काबू पाने के लिए सोशल डिस्टिंग को रोक पाने में सुस्त नजर आ रहा है।  इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोरोना पॉजिटिव श्री दरबार साहिब के पूर्व रागी पद्मश्री निर्मल सिंह चंडीगढ़ में 19 मार्च के सेक्टर-27 में एक निजी समागम में आए थे।

यहां पर करीब 150 लोग इकट्ठा हुए थे। प्रशासन तब सो रहा था। सेक्टर-27 में जहां समागम हुआ वहां पर क्वारेंटाइन के लिए प्रशासन के अधिकारी सुबह पहुंचे।  
क्वारेंटाइन के लिए नोडल ऑफिसर बनाए गए पी.सी.एस. अनिल गर्ग से भी इस बारे में रात में बात की गई तो उन्होंने उस समय कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दोपहर 1 बजे जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी थी। उन्होंने सेक्टर-27 की कोठी नंबर 73 में जहां समागम हुआ, उस घर के लोगों सहित 24 लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। इसके अलावा 70 लोगों की लिस्ट मिली है, जो इस समागम में शामिल थे उन्हें भी ट्रेस कर क्वारेंटाइन किया जा रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News