मामा की हत्या करने वाला कलयुगी भांजा 2 साथियों सहित काबू, इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2024 - 06:09 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी,मनोरंजन): मात्र 50 हजार रुपए के लेनदेन में मामे का कत्ल करने वाले कलयुगी भांजे तथा कत्ल की वारदात में साथ देने वाले 2 साथियों को पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। प्रेसवार्ता में एस.एस.पी. डॉ. महिताब सिंह ने बताया कि गत 22 अगस्त को थाना सदर बंगा के अधीन पड़ते गांव लधाना झिक्का निवासी हरदीप सिंह पुत्र सरवण सिंह ने पुलिस को सूचित किया था कि उसके गन्ने के खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति की खून से लथपथ शव पड़ा है।

डॉ. महिताब ने बताया कि सूचना मिलने के उपरान्त एस.पी.(जांच) डॉ. मुकेश शर्मा के अतिरिक्त अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि उक्त अज्ञात व्यक्ति का अज्ञात हत्यारों द्वारा किए गए कत्ल के मामले को ट्रेस करने के लिए एस.पी. जांच के नेतृत्व में बंगा सब डिवीजन के डी.एस.पी., सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह तथा थाना सदर बंगा के एस.एच.ओ. बलविन्दर सिंह पर आधारित विभिन्न टीमों का गठन करके उक्त मामले में कार्रवाई शुरु की गई थी।

उन्होंने बताया कि मृतक के शव की पहचान अमर सिंह पुत्र झंड़ू निवासी बजा गऊ थाना बरेली उतर प्रदेश के तौर पर हुई थी। उन्होंने बताया उक्त पहचान के बाद मृतक अमर सिंह की लड़की किरण ने अपने बयान में बताया कि उसके पिता का कत्ल हरीश कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी पिपररिया बीरपुर थाना सिरोली जिला बरेली उतर प्रदेश जो कि मृतक का भानजा लगता है उसने किया है।

एस.एस.पी. ने बताया कि उक्त जानकारी मिलने पर पुलिस ने उक्त हरीश कुमार को गिरफ्तार करके जब सख्ती से पूछ पड़चाल की तो उसने अपना गुनाह कबूल करते बताया कि उसका अपने मामा अमर सिंह के साथ पैसों को लेकर लड़ाई झगड़ा था। जिसके चलते उसने अपने दोस्त गुरदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र अमरीक सिंह निवासी एमा जट्टा थाना माहिलपुर तथा गगनदीप उर्फ गगी पुत्र मक्कन सिंह निवासी गांव एमा जट्टा के साथ मिल कर अपने मामा अमर सिंह को गांव लधाना चिक्का बुला कर तेजदार दातर के साथ उसकी हत्या करके शव को गन्ने के खेत में फैंक दिया।

एस.एस.पी.ने बताया कि पुलिस ने गिरफतार आरोपियों से कत्ल की वारदात में प्रयुक्त दातर, 2 मोटरसाईकल तथा 3 मोबाईल फोन बरामद कर लिए है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस अवसर एस.पी.डा. मुकेश शर्मा, डी.एस.पी. प्रेम कुमार, डी.एस.पी. खख तथा सी.आई.ए. इंचार्ज अवतार सिंह भी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News