Health Tips: खाना खाने के बाद लोग कभी न करें ये काम, सेहत हो सकती है खराब

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 06:33 PM (IST)

जालंधर : शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए लोग रोजाना पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं। खाने में ऐसी चीजें शामिल की जाती हैं, जिनसे शरीर फिट रह सके और बीमारियां दूर रहें। पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाने के बाद भोजन को ठीक से पचाना भी महत्वपूर्ण है। कई लोग खाने के बाद कुछ खास चीजों का सेवन करते हैं, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में पाचन में दिक्कत के साथ-साथ कई बीमारियां हो जाती हैं। जिससे सेहत खराब हो जाती है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो आपको खाने के बाद नहीं करनी चाहिए...

फल न खाएं

कई लोग खाने के बाद फल खाना पसंद करते हैं, जो सही नहीं है। भोजन के बाद फल खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में पाचन के साथ-साथ डकार, एसिडिटी, जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

चाय मत पियें

कई लोग ऐसे होते हैं जो खाना खाने के बाद चाय पीना पसंद करते हैं। खाने के साथ चाय का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। चाय भोजन से पोषक तत्व निकाल देती है। इसलिए आपको खाने के कम से कम एक घंटे बाद चाय पीनी चाहिए।

खाने के बाद सोना नहीं चाहिए

कई लोगों को भरपेट खाना खाने के बाद नींद आने लगती है और वह सो जाते हैं। खाना खाने के तुरंत बाद सो जाने से खाना ठीक से पच नहीं पाता, जिससे मोटापा बढ़ता है। कई बार आंतों में भी दिक्कत हो सकती है। इस लिए खाने के बाद कम से कम दो घंटे सोना चाहिए।

पानी न पियें

पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है पर गलत समय पर पानी पीने से सेहत को नुकसान हो सकता है। खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में एंजाइम्स का स्तर कम हो जाता है। इससे पेट में सूजन और एसिडिटी हो जाती है, जिससे पाचन तंत्र खराब हो जाता है। इसलिए खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पीना सही रहता है।

खाने के तुरंत बाद सैर करना

रात के खाने के बाद टहलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। क्या आप जानते हैं कि खाने के तुरंत बाद टहलना सेहत के लिए खतरनाक है। खाने के बाद जल्दी-जल्दी चलने से पाचन पर असर पड़ता है। इसलिए खाने के कम से कम आधे घंटे बाद टहलें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash