पंजाब कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में नई नियुक्तियों को मंजूरी

punjabkesari.in Friday, Oct 29, 2021 - 11:00 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही कांग्रेस के चुनाव प्रचार तेजी से जोर पकड़ रहा है। इस चुनावी माहौल को देखते राज्यों की जनता में पहले से एक्टिव पंजाब कांग्रेस समिति सदस्यों को अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में आल इंडिया कांग्रेस समिति के सोशल मीडिया विभाग और पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति ने पंजाब कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग को और मजबूती देने का फैसला किया है, जिसके लिए कई पदों पर नियुक्ति के संकल्प को मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ेंः शिक्षा मंत्री परगट सिंह के घर के बाहर टीचरों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पढ़ें क्यों

पंजाब कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में 6 जनरल सचिवों के अलावा 15 सचिवों को तत्काल प्रभाव के साथ नियुक्त किया गया है। डा. मनजीत सिंह सरोआ के अलावा 5 अन्य सदस्यों को जनरल सचिव बनाया गया है, जबकि रमजीतपाल चिन्ना सहित कुल 15 सदस्यों को सचिवों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal