शिरोमणि अकाली दल द्वारा नई नियुक्तियां! मिली अहम जिम्मेदारी
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 01:12 PM (IST)
जालंधर (मृदुल): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल तथा उद्योग व व्यापार विंग के प्रधान एन.के. शर्मा द्वारा जिला अकाली दल जालंधर शहरी के प्रधान इकबाल सिंह ढींडसा से विचार-विमर्श के उपरांत जिला जालंधर शहरी के उद्योग विंग का प्रधान प्रमुख उद्योगपति व युवा अकाली नेता एडवोकेट गुरप्रीत सिंह रंधावा तथा व्यापार विंग का प्रधान प्रमुख व्यापारी व युवा अकाली नेता अर्जुन बहल को नियुक्त किया।
नियुक्ति के उपरांत एडवोकेट गुरप्रीत सिंह रंधावा और अर्जुन बहल ने अपने साथियों सहित मोहन पैलेस में इकबाल सिंह ढींडसा का धन्यवाद किया। नियुक्ति के बाद दोनों नेताओं ने भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन तथा गीता मंदिर, मॉडल टाऊन में मत्था टेका और परमात्मा का आशीर्वाद लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

