बड़ी खबर : यह IPS अधिकारी होंगे PPSC के नए चेयरमैन
punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2024 - 05:23 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब लोक सेवा कमीशन (पी.पी.एस.सी.) के चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा पी.पी.एस.सी. के चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर फैसला लिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सी.एम. मान ने कहा कि कैबिनेट मीटिंग में आई.पी.एस. अधिकारी जतिंदर सिंह औलख को पी.पी.एस.सी. का चेयरमैन लगाने संबंधी फैसला लिया गया है। वहीं जतिंदर सिंह औलख की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल को सिफारिश भेजी जा रही है। गौरतलब है कि पंजाब लोक सेवा कमिशन के चेयरमैन का पद पिछले वर्ष सितंबर से खाली पड़ा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here