दोआबा वासियों के लिए खुशखबरी, 25 नवंबर से शुरु होगी आदमपुर से मुंबई के लिए नई फ्लाइट

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 03:52 PM (IST)

जालंधर (सलवान): त्योहारी सीजन के दौरान स्पाइस जेट द्वारा दोआबा वासियों को दीवाली का तोहफा दिया गया है। दरअसल, स्पाइस जेट द्वारा आदमपुर से मुंबई के लिए सीधी नई फ्लाइट शुरु की गई है, जोकि रोजाना ही मुंबई के लिए चलेगी। मुंबई से चलने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट नंबर एस.जी.2402 सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर चलेगी और आदमपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 1.35 बजे पहुंचेगी। 

यहां आधे घंटे के बाद एस.जी. फ्लाइट 2402 दोपहर 2.05 से चलेगी और मुंबई शाम 5.25 पर पहुंचेगी। इस फ्लाइट की शुरुआत 25 नवंबर से होने जा रही है, जबकि इसकी आनलाइन बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि आदमपुर एयरपोर्ट से 20 नवंबर से दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की उड़ान दोबारा भरने जा रही है जबकि जयपुर की फ्लाइट को फिलहाल अभी रोक दिया गया है। दिल्ली के लिए फ्लाइट का वक्त हफ्ते में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार का समय निर्धारित किया गया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News